ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दामोदा में शनिवार सुबह खेत के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की उम्र लगभग 35 से 37 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने सबसे पहले खेत के पास शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। फिलहाल शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...