ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर किया शिक्षिका सी दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मानिकपुर क्षेत्र में एक शिक्षिका ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता पारिवारिक विवाद के चलते पति से तलाक होने के बाद अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। पीड़िता की मुलाकात एसईसीएल कॉलोनी सुभाष ब्लॉक निवासी अनिकेत श्रीवास्तव से हुई थी। अनिकेत एक निजी कंपनी में कार्यरत है और कार फाइनेंस के नाम पर शिक्षिका से मिला था। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू की। इसी दौरान युवक ने शिक्षिका की निजी जानकारी हासिल कर उसे शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। युवक ने शिक्षिका को शादी करने और उसके दोनों बच्चों को भी साथ रखने का वादा किया, जिसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बने। जब शिक्षिका ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। मानिकपुर चौकी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई सुदामा पाटले ने बताया कि अप्रैल 2023 में मुलाकात के बाद युवक ने पीड़िता को पत्नी बनाने और बच्चों को साथ रखने का झांसा देकर संबंध बनाए थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की...