ChhattisgarhRaftaar News Cg

जिला अस्पताल में लापरवाही से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिद्धार्थ नगर निवासी 24 वर्षीय प्रभाष सूर्या की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभाष ने चूहे मारने की दवा खा ली थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद बुधवार को उसे डिस्चार्ज किया जाना था। डिस्चार्ज से ठीक पहले नर्स ने उल्टी कराने के लिए इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह खून की उल्टी करने लगा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के भाई निखिल सूर्या ने कहा कि यदि समय पर सही और उचित इलाज मिलता तो प्रभाष की जान बचाई जा सकती थी। इधर, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से आक्रोशित अस्पताल कर्मचारी भी सामने आ गए। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने और स्टाफ की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...