Raftaar News Cg

सेमरताल में सांस्कृतिक मंच का विधायक रजनीश सिंह ने किया लोकार्पण….! ग्रामीणों ने जताया आभार…..

नेवसा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) बेलतरा विधानसभा के ग्राम पंचायत सेमरताल में बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह के निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया गया। लंबे समय से इस जगह में सांस्कृतिक मंच की मांग की जा रही थी, आज विधायक निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले पूजा अर्चना करके लोकार्पण का कार्य किया, इस अवसर पर विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा मिले यह उनकी प्राथमिकता है, सेमरताल में सामाजिक आयोजन के लिए व्यवस्थित सांस्कृतिक मंच की जरूरत थी।सांस्कृतिक मंच का निर्माण होने से अब आयोजनों में कोई दिक्कत नही होगी। इस दौरान विधायक रजनीश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष कौशिक, सरपंच राजेन्द्र साहू, सरजू साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...