BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 44 मेडिकल दुकानों की संयुक्त चेकिंग, प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर पुलिस-औषधि विभाग का शिकंजा……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री और मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस और औषधि विभाग ने गुरुवार को संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। चेतना अभियान के तहत चलाए गए इस विशेष अभियान में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की कुल 44 मेडिकल दुकानों की कड़ी जांच की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने मेडिकल दुकानों की जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर और दवा वितरण की प्रक्रिया का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी भी प्रकार की दवा उपलब्ध न कराएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न केवल अपराध है बल्कि इससे युवा पीढ़ी में नशे की लत फैल रही है, जिस पर रोक लगाना आवश्यक है। चेकिंग के दौरान दुकानदारों को अवैध गतिविधियों से दूर रहने और केवल वैध प्रिस्क्रिप्शन पर दवा उपलब्ध कराने की समझाइश दी गई।

अभियान के तहत जिन थाना क्षेत्रों में मेडिकल दुकानों की जांच हुई उनमें शामिल हैं…

थाना सिविल लाइन : 04 मेडिकल स्टोर

थाना सरकंडा : 07 मेडिकल स्टोर

थाना कोनी : 05 मेडिकल स्टोर

थाना तोरवा : 03 मेडिकल स्टोर

थाना तारबहार : 06 मेडिकल स्टोर

थाना सिटी कोतवाली : 06 मेडिकल स्टोर

थाना सिरगिट्टी : 07 मेडिकल स्टोर

थाना सीपत : 06 मेडिकल स्टोर

कुल मिलाकर 44 मेडिकल दुकानों की जांच की गई। पुलिस और औषधि विभाग ने कहा कि इस तरह की संयुक्त चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि शहर में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...