ChhattisgarhRaftaar News Cg

होटल संचालक पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदाबाजार जिले से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां होटल संचालक दंपती की लाश घर से बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र के जारा गांव की है। मृतकों की पहचान जगमोहन देवांगन (43) और जमुना बाई (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। सुबह जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो बच्चों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोला तो मां बिस्तर पर मृत पड़ी मिली, जबकि पिता पंखे से लटके हुए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जगमोहन और जमुना गांव में खाने-पीने का होटल चलाते थे। इनके दो बेटे और एक बेटी है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि किसी बात पर विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की होगी। हालांकि, परिवार और पड़ोसियों का कहना है कि दंपती के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था और उनके रिश्ते सामान्य थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पलारी पुलिस का कहना है कि परिवारजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!