BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नशे के कारोबार की बड़ी साजिश नाकाम, 4 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 320 नग कोडीन फॉस्फेट एवं ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त ओनेरेक्स कफ सिरप, एक ग्रे रंग की पल्सर बाइक और 4 एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में सायबर सेल और थाना कोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासा क्षेत्र में नशे का बड़ा जखीरा खपाने की तैयारी है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की गई। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस कप्तान रजनीश सिंह ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए नशे के व्यापारियों के खिलाफ एंड-टू-एंड विवेचना की जाएगी और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर उनकी संपत्ति को राजसात किया जाएगा। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी ग्रामीण एवं एसीसीयू बिलासपुर अनुज कुमार, सीएसपी कोतवाली गगन कुमार सहित थाना कोनी पुलिस और सायबर सेल की टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...