Raftaar News Cg

BILASPUR: मरही माता मंदिर दर्शन करने जा रहे 30 श्रद्धालुओं से भरी PICK-UP और ट्रक की हुई भिड़ंत, 20 की हालत गंभीर, रतनपुर पुलिस कर रही मामले की जांच…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को मरही माता दर्शन करने जा रहे, माल वाहक पिकअप और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप पलट गई। जिससे सवार 9 महिलाएं और 3 बच्चे सहित 25 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार 30 श्रद्धालु मरहीमाता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुर-बेलगहना के बीच रानी बछाली मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक क्रमांक CG15 DY 8312 से टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण करीब 20 लोगों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। सभी घायल बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के रहने वाले हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

माल वाहक फिर हादसे का शिकार

बता दें कि, कवर्धा जिले में पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश में ऐसे माल वाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर सख्ती बरती जा रही है। बावजूद इसके अब भी लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। छोटे-छोटे माल वाहक वाहनों में बड़ी संख्या में सवार होकर जानलेवा सफर कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...