ChhattisgarhRaftaar News Cg

सांप ने काटा, झाड़फूंक के चक्कर में पति-पत्नी की मौत..चार मासूमों से छिन गया मां-बाप का साया……

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अंधविश्वास के कारण दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम बसकर डालाबहरा में बीती रात सांप ने दंपत्ति को डस लिया। इलाज के बजाय परिवारजन झाड़फूंक में उलझे रहे, जिससे दोनों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, तुलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी गीता सिंह घर के फर्श पर सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय कई घंटों तक घर पर ही झाड़फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने के बाद देर रात उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दंपत्ति की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। सबसे दर्दनाक यह है कि उनके चार मासूम बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो शायद दोनों की जान बच सकती थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...