BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; प्रिंसिपल पर महिला टीचर से गंदी हरकत और धमकी का आरोप……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत जोगीपुर हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर महिला शिक्षक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला टीचर ने प्राचार्य पर गंदी हरकत, धक्कामुक्की और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त को दोपहर महिला टीचर स्कूल में मौजूद थीं। इसी दौरान प्रभारी प्राचार्य मनीष वर्मा ने 9वीं कक्षा के छात्रों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज न करने को लेकर उनसे दुर्व्यवहार किया। महिला टीचर का कहना है कि जब उन्होंने जानकारी भर देने की बात कही तो प्राचार्य ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। महिला टीचर ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी प्राचार्य पहले भी उन्हें अकेला पाकर गलत तरीके से हाथ पकड़ चुका है। उन्होंने यह बात स्कूल स्टाफ को भी बताई थी। आरोप है कि प्राचार्य अक्सर उन्हें अकेला पाकर निजी बातें करता और कहता है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं है, पत्नी मायके में रहती है और वह अकेलापन महसूस करता है।

पुलिस ने दर्ज किया केस…..

महिला टीचर ने प्राचार्य के खिलाफ लगातार बुरी नीयत से व्यवहार करने और अशोभनीय हरकतें करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य मनीष वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...