BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नदी के तेज बहाव में बहा 19 वर्षीय युवक, शव झाड़ियों में मिला, पूरे गांव में मातम……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। लीलगर नदी के उफान में बहकर एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव निवासी पारस कुर्रे, पिता बरातु कुर्रे, अपने मामा के गांव टांगर जा रहा था। साइकिल से एनीकट पार करते समय अचानक नदी के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ गया और वह गहराई में समा गया। ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन की और उसकी साइकिल नदी किनारे से बरामद कर ली, लेकिन पारस का कोई सुराग नहीं मिल पाया। सूचना पर पचपेड़ी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। लगातार प्रयासों के बाद युवक का शव नदी से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। सिर्फ 19 साल की उम्र में इस तरह मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बार-बार जानलेवा साबित हो रही लीलगर नदी ने एक और युवा जीवन को लील लिया। यह घटना सभी के लिए चेतावनी है कि उफान पर बह रही नदियों से लापरवाही भरा सामना किसी भी कीमत पर सुरक्षित नहीं है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...