ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जांजगीर-चांपा में अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 18 लीटर महुआ और 10 पाव देसी शराब जब्त, पुलिस ने भेजा जेल…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम कोटमीसोनार में छापामार कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से 18 लीटर महुआ शराब और 10 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर अवैध रूप से बिक्री कर रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान शराब के साथ-साथ शराब बनाने के बर्तन भी जब्त किए। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्...