Raftaar News Cg

प्रधानमंत्री आवास योजना से जीवन हुआ खुशहाल…! कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 हजार आवास पूर्ण…

कोटा:- (प्रांशु क्षत्रिय) जनपद पंचायत कोटा के ग्राम करका निवासी रामफूल बैगा जिनके पास अपने घर के मरम्मत करवाने के लिये पैसे नहीं थे, आज उनके पास अपना पक्का मकान है, जो संभव हुआ है, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से। रामफूल अपने बच्चों के साथ खुशहाली और आनंद के साथ अपने नए आवास में रह रहे है। कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत करका में निवासरत रामफूल बैगा की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। खेती बाड़ी करके जैसे-तैसे अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे, वह चाहते थे कि उनका घर जो कच्चा है, उसको पक्की छत वाला बनाया जाए। लेकिन उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह टूटे-फूटे मकान और खपरों की मरम्मत करा सके। इस समस्या से जूझते हुए वे अपनी जिंदगी बसर कर रहे थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी पक्के मकान में रह पाएंगे, लेकिन कहते हैं, कि जहां चाह है, वहां राह है और रामफूल के लिए यह राह आसान बनाई प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने। जीवन अब पहले से बहुत बेहतर हो गया है। अपना पक्का घर बन जाने से भविष्य की चिंता भी नहीं रही।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास:-

जनपद पंचायत कोटा से मिली जानकारी अनुसार अब तक कुल 10 हजार 661 आवास स्वीकृत किया गया है। जिनमें से 9 हजार 172 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका हैं। योजना के तहत पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित कर दी गई हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आवंटन से 10 हजार से अधिक हितग्राही सीधे लाभान्वित हुए हैं और इनके अपने आवास का सपना पूरा हो गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त!