ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पिता का कर्ज चुकाने बीमा के 40 लाख पाने गढ़ी थी झूठी मौत की कहानी, पुलिस ने किया खुलासा…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है। 21 वर्षीय युवक कौशल श्रीवास ने अपने पिता के लाखों रुपये के कर्ज से परेशान होकर खुद की मौत की झूठी कहानी रच डाली। युवक का 40 लाख रुपये का बीमा था और उसकी योजना थी कि बीमा राशि से परिवार को कर्ज़मुक्त कराया जा सके। घटना 19 अगस्त की है, जब युवक के पिता ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बेटा कौशल घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। उसी रात उसकी मोटरसाइकिल, जूते और मोबाइल शिवनाथ नदी के पैसर पुल के पास मिले। इससे परिवार और ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि युवक नदी में बह गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर थाना पामगढ़ और साइबर सेल जांजगीर की टीम जांच में जुट गई। तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि युवक ने अपने दोस्त को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर 23 अगस्त को तोरवा, बिलासपुर से सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि पिता के कर्ज से परेशान होकर उसने बीमा राशि पाने के लिए अपनी मौत की साजिश रची थी। वह बाइक और मोबाइल नदी किनारे छोड़कर बस से बिलासपुर होते हुए दिल्ली-फरीदाबाद तक पहुंच गया था। लेकिन पुलिस की सतर्कता और साइबर टीम की सक्रियता ने उसकी योजना नाकाम कर दी। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुम इंसान की खोजबीन में थाना पामगढ़ पुलिस और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से...