न्यायधानी के थानों में मेडिकल संचालकों का बैठक…. निजात अभियान की चर्चा….! नशीली पदार्थ अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने..वैधानिक कार्यवाही की जानकारी…? अभियान में सहयोग की मिली सहमति….


बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी के सिविल लाइन, कोतवाली एवं सीपत थाने सहित सभी थानों में मेडिकल व्यवसायियों की बैठक आज निजात अभियान की चर्चा हेतु रखी गई, बैठक में नशे की सामग्री की अवैध बिक्री करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जानकारी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मेडिकल व्यवसायियों को दी गई। उक्त बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को मेडिकल व्यवसाई संगठन द्वारा अभियान में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

ज्ञात हो कि नए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नशीली दवाइयों एवं मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने जिले के सभी थानों में निजात अभियान चलाया जा रहा है, इसी निजात अभियान में दवाई दुकान संचालकों की भी मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को अवैध नशीली दवाइयों को विक्रय ना करने की समझाइश दी गई एवं ऐसा करने वाले किसी भी दुकान संचालक की जानकारी देने के संबंध में हिदायत दी गई क्षेत्र स्थित ऑटोमोबाइल्स एवं साइकिल स्टोर संचालकों को नशा मुक्त सिलोचन का अवैध विक्रय ना करने की चेतावनी दी गई, सभी को अवगत कराया गया कि कोई भी ऑटोमोबाइल्स, किराना दुकान, व साइकिल स्टोर नशे का सिलोचन विक्रय करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

