ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिस्तर के नीचे छुपकर बैठा था मगरमच्छ, मचा हड़कंप…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अकलतरा ब्लॉक के ग्राम कोटमीसोनार में एक अजीबो-गरीब घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। यहां एक ग्रामीण के घर में अचानक बिस्तर के नीचे मगरमच्छ छिपा हुआ मिला। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते गांव में यह खबर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद थे। वन विभाग ने बताया कि जिस घर में मगरमच्छ मिला है, वह ग्राम कोटमीसोनार का ही हिस्सा है और यही पर प्रसिद्ध मुड़ा तालाब क्रोकोडाइल पार्क भी स्थित है। संभावना जताई जा रही है कि तालाब से भटककर यह मगरमच्छ गांव के घर में पहुंच गया। टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित तरीके से वापस मुड़ा तालाब में छोड़ दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। इस घटना ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि ग्रामीण इलाकों में तालाब और क्रोकोडाइल पार्क के नजदीक रहने वालों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...