ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पीटा….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में 4 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। ग्राम कोड़ातराई निवासी हरीशंकर साव ने पुलिस को बताया कि हादसा सांई बीज भंडार के सामने हुआ। ग्रामीणों ने जब ट्रक को रोका, उस वक्त मवेशी उसके नीचे फंसे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत मवेशियों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और घायल मवेशियों का प्राथमिक इलाज कराया। डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि हादसे में 4 मवेशियों की मौत और 3 घायल हुए हैं। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़!