ChhattisgarhRaftaar News Cg

जिला अस्पताल में गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, कलेक्टर ने CMHO और सिविल सर्जन को थमाया नोटिस….

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) गरियाबंद से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के बीच जिला अस्पताल में महिला गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगाती नजर आई। फोटो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और अब कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। दरअसल, दो दिन पहले एक पूर्व पार्षद अपने भतीजे का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि अस्पताल में कार्यरत महिला गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगा रही है। जब उन्होंने डॉक्टरों से पूछा तो जवाब मिला कि गार्ड इंजेक्शन लगाना जानती है। पूर्व पार्षद ने इस घटना का फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद प्रशासन की किरकिरी होने लगी। कलेक्टर बीएस उइके ने मामले को गंभीर मानते हुए सिविल सर्जन डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न को शोकॉज नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि हड़ताल की स्थिति में पर्याप्त मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। फिलहाल, इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...