ChhattisgarhRaftaar News Cg

CGPSC परीक्षा में सख्त नियम, जारी की नई गाइडलाइन…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार कई कड़े नियम लागू किए गए हैं। आयोग ने साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिल्कुल भी अनुमति नहीं होगी। यदि कोई अभ्यर्थी इन वस्तुओं के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ अनुचित साधन (UFM) का प्रकरण दर्ज किया जाएगा, चाहे उसका इस्तेमाल किया गया हो या नहीं। परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र छोड़ने की इजाजत नहीं होगी। वहीं यदि किसी अभ्यर्थी को चिकित्सकीय आपात स्थिति में अस्पताल ले जाना अनिवार्य हो तो उसके प्रवेश पत्र और उत्तरपुस्तिका जमा कराने के बाद ही उसे अस्पताल ले जाया जाएगा। इस दौरान उसके साथ दो निरीक्षक लगातार तैनात रहेंगे ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि न हो। साथ ही संचार साधनों के दुरुपयोग को रोकने और साइबर सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने ड्रेस कोड भी स्पष्ट किया है। वे केवल आधी बांह वाली कुर्ती, सलवार-कुर्ती और दुपट्टा पहन सकती हैं। साड़ी पहनने पर ब्लाउज की बांह भी आधी होनी चाहिए। इसके अलावा काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरा चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना पूरी तरह प्रतिबंधित है। फुटवियर को लेकर भी सख्ती बरती गई है। जूते और ऊँची हील वाले सैंडल पर रोक है। अभ्यर्थियों को केवल पतले सोल वाली चप्पल या स्लीपर पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, लेबल रहित पानी की बोतल, नीले या काले रंग का पेन और आवश्यकता होने पर पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने की अनुमति होगी। यानी इस बार CGPSC परीक्षा में उम्मीदवारों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा, अन्यथा अनुचित साधन की श्रेणी में कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...