Raftaar News Cg

शासकीय स्कूल कौवाताल में वार्षिकोत्सव एवं ग्राम गौरव सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, नन्हें बच्चों की प्रतिभा ने लूटी वाहवाही……

ग्राम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 व्यक्ति हुए गौरव सम्मान से सम्मानित

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला कौवाताल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं ग्राम गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती पूजन, वंदना एवं राजकीय गीत के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में नन्हे- मुन्हे बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीत, पंडवानी, भरथरी, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य और देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भागवत प्रसाद साहू, सरपंच छोटेलाल सूर्यवंशी, शिक्षक शिव सारथी, पत्रकार प्रांशु क्षत्रिय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह व लेखनी देकर सम्मानित किया गया तथा ग्राम गौरव सम्मान से वरिष्ठ नागरिक, पूर्व एवं वर्तमान सरपंच, सेवानिवृत्त शिक्षक, एम एम सी सदस्य एवं अध्यक्ष, शासकीय सेवारत कर्मचारी और खेल एवं कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 36 व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह, श्रीफल लेखनी एवं अंगवस्त्र देकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भागवत प्रसाद साहू ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और ग्राम गौरव सम्मान सांस्कृतिक साहित्य और विद्यालयीन गतिविधि में सहायक होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच छोटेलाल सूर्यवंशी ने कहा कि गांव के लोगों को प्रेरित और बेहतर कार्य करने के उद्देश्य से ग्राम गौरव कार्यक्रम सार्थक सिद्ध होगा। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक प्रमोद कुमार पांडेय एवं आभार प्रधान पाठक राम किशुन सूर्यवंशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला बरेली कौवाताल रामकिशुन सूर्यवंशी, प्राथमिक स्कूल कौवाताल प्रधानपाठक प्रमोद कुमार पाण्डेय, तिरिथ राम लिबर्टी, शिक्षिका लक्ष्मी माल्या, पूर्व सरपंच और एस एम सी सदस्य राजकुमार भारती, जयसिंह सिदार, सुरेंद्र सूर्यवंशी, राजेन्द्र सूर्यवंशी, सौखी लाल साहू, दिलहरण साहू, जीवनलाल साहू, सरजू सूर्यवंशी, मोहनलाल बघेल, अशोक टोप्पो, कमलेश कुर्रे, सरोज डोंगरे, शशिकला सिदार, शिव सारथी, इंद्रभूषण कौशिक, सुनील गौरहा, विनोद गोयल, सुनीता गोयल, रामेश्वरी कैवर्त सहित जनप्रतिनिधि ग्रामवासी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!