ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाइवे पर मिनी ट्रक और पिकअप में भीषण भिड़ंत, चालक घायल, आधा दर्जन बकरा-बकरी की मौत! 

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग स्थित नेशनल हाईवे 130 पर बुधवार को मिनी ट्रक और पिकअप वाहन में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र के जुनाडीह के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप चालक वाहन के भीतर फंस गया। घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से बकरा-बकरी लेकर रायपुर जा रहा था। हादसे में पिकअप में लोड आधा दर्जन से अधिक बकरा-बकरी की मौत हो गई। टक्कर के बाद काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने आने पर चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!