BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात…खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार के निशान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव के पास खेत में एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार संबलपुरी निवासी सतीश कौशिक 26 वर्ष पिता भीष्म कौशिक शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के पास स्थित खेत में उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने जब खेत में युवक का शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या किन कारणों से और किसके द्वारा की गई है। सकरी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मामले की असल वजह सामने आ सकेगी। वही घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!