ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में 15 लाख की ‘फर्जी लूट’ का खुलासा, खुद प्रार्थी निकला मास्टरमाइंड……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने पंडरी थाना क्षेत्र में कथित 15 लाख की लूट का पर्दाफाश करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में लूट की कहानी सुनाने वाला प्रार्थी ही असल में आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी के पास से पूरे 15 लाख रुपये नगद, 3 अंगूठियां और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मामला 11 अगस्त 2025 का है। प्रार्थी चिराग जैन ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने ऑफिस से 15 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहा था, तभी कांपा रेलवे फाटक के पास एक बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार रोककर धारदार हथियार से धमकाते हुए नगदी और गहने लूट लिए और फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, चश्मदीदों से पूछताछ की, लेकिन लूट की घटना का कोई प्रमाण नहीं मिला। जब पुलिस ने प्रार्थी से दोबारा पूछताछ की तो उसने बार-बार बयान बदलना शुरू कर दिया। तकनीकी साक्ष्यों और रिक्रिएशन ऑफ सीन में सामने आई विसंगतियों के बाद कड़ाई से पूछताछ पर उसने स्वीकार किया कि यह लूट की घटना मनगढ़ंत थी। आरोपी ने एमसीएक्स ट्रेडिंग में हुए नुकसान और उड़ीसा के एक व्यापारी के कर्ज से बचने के लिए यह साजिश रची थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से पूरे 15 लाख रुपये, 3 अंगूठियां और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। फिलहाल चिराग जैन के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, सीएसपी सिविल लाइन नरेश पटेल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, थाना प्रभारी पंडरी और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...