ChhattisgarhRaftaar News Cg

अगस्त में छत्तीसगढ़ को 1332 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन, गैस कनेक्शनधारियों को भी मिलेगा लाभ…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य में गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी पात्र राशनकार्डधारियों को भी पीडीएस के तहत केरोसिन देने का निर्णय लिया है। अगस्त 2025 के लिए राज्य को 1332 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है, जिसे उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा।।इंद्रावती भवन स्थित खाद्य विभाग द्वारा इस आशय का पत्र प्रदेश के सभी कलेक्टरों और राज्य स्तरीय समन्वयक, ऑयल उद्योग रायपुर को जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित सभी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। नगरीय क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड एक लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर अनुसूचित) में अधिकतम दो लीटर केरोसिन प्रदान किया जाएगा। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अगस्त माह में आबंटित केरोसिन का उठाव 31 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से किया जाए। अगस्त के लिए जिलेवार आबंटन इस प्रकार है — बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, कवर्धा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ को 48-48 किलोलीटर, धमतरी, कोण्डागांव, मुंगेली, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बलरामपुर, सूरजपुर और सक्ती को 36-36 किलोलीटर, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा, जशपुर को 72-72 किलोलीटर, बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद को 60-60 किलोलीटर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सुकमा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 24-24 किलोलीटर और बीजापुर, नारायणपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को 12-12 किलोलीटर केरोसिन आबंटित किया गया है। विभाग का यह कदम ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के हितग्राहियों के लिए राहत भरा साबित होगा, खासकर उन इलाकों में जहां अब भी रसोई ईंधन के रूप में केरोसिन की आवश्यकता बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...