ChhattisgarhRaftaar News Cg

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली: मवेशी से टकराने पर भीषण हादसा, भाई-बहन समेत तीन की मौत, एक गंभीर…..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) रक्षाबंधन की शाम गौरेला थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा बांधामुड़ा गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़ जिले के पोड़ीडीह गांव निवासी समीर आयाम अपनी बहन दुर्गावती आयाम को लेने दोस्तों सनी आयाम और सुरेश पोर्ते के साथ पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन गए थे। दुर्गावती मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रहकर पढ़ाई और पार्ट टाइम जॉब करती थी और छुट्टी न मिलने के कारण रक्षाबंधन की शाम ट्रेन से लौटी थी। वापसी में रास्ता भटककर ये लोग गौरेला-वेंकटनगर रोड पर पहुंच गए। बांधामुड़ा गांव के पास बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकराई और फिर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में समीर और उसकी बहन दुर्गावती की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सनी आयाम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि सुरेश पोर्ते को हालत नाजुक होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...