ChhattisgarhRaftaar News Cg
कोटा के कोरी डेम में शराब पीकर स्टंट करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना अंतर्गत कोरी डेम पिकनिक स्पॉट पर शराब पीकर वाहन चलाने और स्टंट करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। “चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर 03 अगस्त को कोटा पुलिस ने 07 आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की है। वहीं, 02 अन्य आरोपियों पर ₹2000 का चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि बीते सप्ताह भी इसी स्थान पर 16 युवकों पर कार्रवाई की गई थी। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे मामलों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
