BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दर्दनाक सड़क हादसा..जन्मदिन वाले दिन आई मौत, मातम में बदली खुशियां; कोचिंग जा रही छात्रा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर, मौके पर मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोचिंग क्लास जा रही एक होनहार छात्रा की जन्मदिन के दिन ही सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में बुधवार दोपहर हुआ। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। मृतका के परिजन घर में उसके जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में खुशियों का माहौल चीख-पुकार में तब्दील हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रिस्दा निवासी 21 वर्षीय नवरत्ना नोर्गे पिता जीवन लाल नोर्गे अपनी सहेली के साथ रोज की तरह कोचिंग क्लास जा रही थी। दोपहर करीब 1 बजे वे दोनों सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सहेली दूर जाकर गिरी, जबकि नवरत्ना को सिर में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही अचेत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। तत्काल मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नवरत्ना को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी सहेली को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी वाहन जयरामनगर की ओर भाग निकला। हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को सूचित किया। मस्तूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश जारी है। नवरत्ना की मौत ने उसके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को ही उसका जन्मदिन था और घर में छोटे स्तर पर उत्सव की तैयारी की जा रही थी। नवरत्ना पढ़ाई में होनहार थी और लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेती थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जन्मदिन का दिन उनकी बेटी की जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। लोगों ने प्रशासन से फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव