BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में स्कूली छात्र की बेरहमी से पिटाई..आरोपियों ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां मामूली बात को लेकर कुछ युवकों ने एक स्कूली छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र और युवकों के बीच उस समय विवाद हो गया जब छात्र की बाइक की हेडलाइट एक युवक के चेहरे पर पड़ गई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। आरोपियों ने छात्र को सड़क पर घसीटते हुए जमकर पीटा और अश्लील गालियां भी दीं। घटना के बाद पीड़ित छात्र ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रूद्र शुक्ला समेत तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना ने शहर में लोगों को झकझोर कर रख दिया है और अभिभावकों में भी आक्रोश का माहौल है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!