BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पत्नी की चरित्र शंका में ईंट-डंडे से कर दी हत्या, 24 घंटे में जंगल से आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चरित्र शंका में पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी की हत्या ईंट और डंडे से वार कर की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेलगहना चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी के ग्राम छतौना रगरापारा की है। प्रार्थी दशमत बाई सौता ने 23 जून 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दामाद पंचराम सौता उम्र 40 वर्ष ने अपनी पत्नी रात बाई पर चरित्र को लेकर संदेह करते हुए 22 और 23 जून की दरम्यानी रात को जंगल में ले जाकर ईंट और डंडे से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने IPC की धारा सदर के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोटा पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर फारेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी पंचराम सौता हत्या के बाद गांव के ही जंगल में छुपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चरित्र शंका में पत्नी को जंगल में ले जाकर ईंट और डंडे से जान से मार डाला। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और डंडा भी गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। आरोपी पंचराम सौता पिता चुन्नीलाल सौता निवासी छतौना रगरापारा को विधिवत गिरफ्तार कर 24 जून को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त!