BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलापसुर; सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों की अश्लील फोटो, विडियो..अपलोड करने वाला गिरफ्ताR!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों से जुड़ी अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई साइबर टीप लाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी की पहचान राजकिशोर नगर निवासी हेमन्त कुमार श्रीवास्तव उर्फ पप्पू उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला और बच्चों के विरुद्ध साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IT एक्ट की धारा 67बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया। साइबर टीपलाइन पोर्टल पर शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल टावर लोकेशन, IP एड्रेस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि आरोपी हेमंत कुमार ने ही अपने मोबाइल फोन से अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की थी। आरोपी से पूछताछ में उसने अपने अपराध को स्वीकार भी कर लिया है। थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। आरोपी को 24 जून 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त!