BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; एग्जाम सेंटर में DLED छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, छात्रा ने थप्पड़ मारकर जताया विरोध; FIR दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक डीएलएड परीक्षा केंद्र में छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा की गई छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक ने कमरे की लाइट बंद कर छात्रा से अश्लील हरकतें कीं। छात्रा ने साहस दिखाते हुए शिक्षक को स्टूडेंट्स के सामने थप्पड़ मार दिया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बीटीआई परीक्षा केंद्र की है। पीड़िता 28 वर्षीय युवती सारंगढ़-बिलाईगढ़ की रहने वाली है और डीएलएड की परीक्षा देने के लिए केंद्र पर आई थी। छात्रा के अनुसार बीटीआई में पदस्थ शिक्षक अनुराग जेकब से उसकी जान-पहचान पिछले वर्ष हुई थी, जब वह संस्थान में जानकारी लेने गई थी। इसके बाद दोनों की कोई मुलाकात नहीं हुई। छात्रा ने बताया कि 2 जून को परीक्षा देने के दौरान अनुराग ने उसे देखा। 17 जून को गणित की परीक्षा के समय अनुराग की ड्यूटी उसी कमरे में लगी थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद आरोपी शिक्षक ने कमरे की लाइट बंद कर दी और छात्रा के पास पहुंच कर उसे छूने की कोशिश की और अश्लील बातें कीं। छात्रा डरकर कमरे से बाहर निकल गई। 19 जून को भी परीक्षा के दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा से फिर से छेड़छाड़ की कोशिश की। परेशान होकर छात्रा ने परीक्षा समाप्त होते ही आरोपी को स्टूडेंट्स के सामने थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद अन्य छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी मौके पर जमा हो गए। छात्रा ने वहीं सभी के सामने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। सिटी कोतवाली टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर शिक्षक अनुराग जेकब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात