ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ट्रिपल मर्डR: इश्क का खौफनाक अंजाम; प्रेमिका और उसके दो बच्चों की हत्या, शव रेत में दफनाए..आरोपी ने ग्रामीणों के समक्ष कबूला जुर्म, अब पुलिस की पकड़ से बाहर!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या कर उनके शवों को रेत में दफनाने की वारदात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सुभद्रा बाई (36), उसकी बेटी (11) और बेटे (06) के रूप में हुई है, जो साजबहार गांव की निवासी थीं। यह भी सामने आया है कि गांव के ही युवक प्रमोद गिद्धी ने शराब के नशे में इस जघन्य हत्याकांड की बात खुद ही लोगों को बताई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई के दौरान दो बच्चों के शव नदी किनारे रेत में दबे मिले, जबकि महिला का शव थोड़ी दूरी पर जंगल में मिला। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद या अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका और आरोपी के बीच प्रेम संबंध होने की भी आशंका जताई जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ने ग्रामीणों के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सबूत जुटा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात