ChhattisgarhRaftaar News Cg

वन विभाग की टीम पर हमला: 60 ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, डिप्टी रेंजर समेत 4 घायल..परकोलेशन टैंक निर्माण को लेकर हुआ विवाद, ग्रामीणों ने वनभूमि को बताया अपनी जमीन, 6 नामजद आरोपियों पर FIR!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी वन परिक्षेत्र के पेंवारी गांव में रविवार को वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब टीम कक्ष क्रमांक-156 में परकोलेशन टैंक के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची थी। वहां करीब 60 ग्रामीणों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, उन्होंने वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हमले में डिप्टी रेंजर, एक वनपाल और दो फॉरेस्ट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 5 ग्रामीण महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। हमला इतना अचानक और उग्र था कि वनकर्मियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। रेंजर जीवन भोंडेकर के अनुसार पेंवारी गांव में 72 एकड़ जमीन का वन पत्र जारी किया गया है। ग्रामीण इसी जमीन पर अपना हक जताते हुए कब्जा करना चाहते हैं। मई में अतिक्रमण हटाने के बाद से ही विवाद चल रहा था। वन विभाग ने इस हमले को एकतरफा और सुनियोजित बताया है। डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि विवाद जल संरक्षण परियोजना के लिए बन रहे टैंक की जमीन को लेकर हुआ। ग्रामीण इसे अपनी निजी जमीन मानते रहे हैं। वहीं वन विभाग इसे सरकारी वन भूमि बता रहा है। वन विभाग की शिकायत पर 6 नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...