BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; दुकान समान खरीदने गई नाबालिक से छेड़छाड़..तो इधर घर घुसकर नाबालिक से जबरदस्ती..दो मामले, दोनों आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहला मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का हैं, जबकि दूसरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले मामले में मोपका निवासी संदीप शुक्ला (43 वर्ष) को नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के अनुसार उनकी बेटी 19 जून को पास की दुकान पर सामान लेने गई थी, जहाँ आरोपी ने उसकी छाती पर हाथ लगाकर अश्लील हरकत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय की टीम ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

सिटी कोतवाली क्षेत्र का दूसरा मामला……

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केंवटपारा जूना बिलासपुर निवासी करन रजक (21 वर्ष) को पुलिस ने बलात्कार के गंभीर मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण में पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 14 जून को बिना बताए घर से चली गई थी। खोजबीन के दौरान बालिका को 19 जून को दस्तयाब किया गया, जिसने महिला अधिकारी को दिए बयान में बताया कि आरोपी करन रजक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में 27 जून 2024 को रात 12 बजे करन ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में धारा 64 बीएनएस व पॉक्सो एक्ट जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...