ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में कोरोना की वापसी; 6 दिन में दूसरी मौत..रायपुर-बिलासपुर बने संक्रमण के हॉटस्पॉट!..राजनांदगांव में फिर एक मौत, कोविड केस 11 जिलों में फैले; 172 संक्रमित, 62 एक्टिव केस!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण फिर से पांव पसारने लगा है। बीते 6 दिनों में दूसरी मौत की पुष्टि हुई है। दोनों ही मौतें राजनांदगांव जिले से हुई हैं। शनिवार देर रात 55 वर्षीय मजदूर की मौत सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में उपचार के दौरान हो गई। मरीज पहले से हृदय रोग, सांस की तकलीफ और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 जून को मजदूरी का कार्य करने वाले इस व्यक्ति की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आते ही मरीज को तत्काल कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने पर ICU में शिफ्ट किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार को उसकी मौत हो गई। रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। मरीज के संपर्क में आए सभी परिजनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी पहचान कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में कोविड जागरूकता अभियान और जांच शिविर लगाए जा चुके हैं। इससे पहले 16 जून को राजनांदगांव के ही 86 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से हुई थी। वह मरीज लंबे समय से मेडिकल समस्याओं से ग्रसित था और डायलिसिस के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल आया था। लक्षण दिखने पर कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रायपुर-बिलासपुर में सबसे ज्यादा केस: राज्य के 75% मामले इन दो जिलों से……..

प्रदेश में अब तक कोरोना के 172 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 82 मरीज रायपुर से और 38 मरीज बिलासपुर से मिले हैं। बाकी 47 केस अन्य 9 जिलों से हैं, यानी कुल मामलों का लगभग 75 प्रतिशत सिर्फ रायपुर और बिलासपुर से है। वर्तमान में 62 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 50 मरीज होम आइसोलेशन में और 12 अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 103 मरीज रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में दो हजार से अधिक लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है।

जनता से अपील: लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं…….

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि कोविड के लक्षण जैसे बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत जांच कराएं। साथ ही मास्क पहनने, हाथों की सफाई रखने और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करें। सरकार ने कोविड नियंत्रण के लिए सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; एयू में कार्यपरिषद की बैठक के बाहर छात्रों का हंगामा..सदस्यों को पिछले गेट से जाना पड़ा, क... बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला... कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित..मजगांव में भी मिला मरीज, चारों को... बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोन... एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए...