Raftaar News Cg

सीपत; फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिलासपुर में घूम रहा था सीपत क्षेत्र का स्कूटी सवार..ITMS से हुआ भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। यातायात नियमों से बचने के लिए एक व्यक्ति ने दूसरे वाहन का नंबर प्लेट अपनी स्कूटी में लगाकर सड़कों पर फर्राटा भरा, लेकिन ई-चालान के जरिए सारा खेल सामने आ गया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द तोरवा निवासी राजेश साहू ने 20 जून 2025 को सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके नाम पंजीकृत एक्टिवा क्रमांक CG10 AV 1564 का नंबर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें मोबाइल पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से ई-चालान प्राप्त हुआ था, जबकि उनका वाहन उस समय घर में खड़ा था। शक होने पर उन्होंने ITMS (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से फुटेज निकलवाया, जिससे पता चला कि किसी अन्य व्यक्ति ने उनके वाहन का नंबर प्लेट अपनी स्कूटी पर लगाकर अवैध रूप से उपयोग किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। जांच के दौरान शिवकुमार यादव पिता तीजराम यादव उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम पोंडी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के व्यक्ति व्यक्ति को स्कूटी सहित हिरासत में लिया गया। वाहन की नंबर प्लेट और चेचिस नंबर के मिलान पर पुष्टि हुई कि वाहन में लगा नंबर गलत है। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)-BNS एवं 338-BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे 21 जून को न्यायालय में पेश किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...