BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर ने खोया एक और लाल, गांववालो ने कहा..अमर रहे शिवपाल!..छुट्टी में घर आने वाला था..तिरंगे में लिपटकर लौटा..SSB जवान शहीद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उत्तराखंड के भारत-नेपाल बॉर्डर पर देश की रक्षा में तैनात बिलासपुर का लाल शिवपाल सिंह (उम्र 30 वर्ष) देश सेवा करते हुए शहीद हो गया। ड्यूटी के दौरान मोबाइल सिग्नल खोजते वक्त वह 50 मीटर गहरी खाई में गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को उनके गृहग्राम बेलगहना के बिल्लीबन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। शिवपाल की शहादत से पूरे गांव में गम का सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपाल सिंह सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 55वीं बटालियन की ए कंपनी में तैनात थे और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के जमतड़ी चौकी में ड्यूटी कर रहे थे। 19 जून की रात वे मोबाइल पर बात करने के लिए बैरक से बाहर निकले थे। बताया जा रहा है कि नेपाल सीमा क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या रहती है, इसी कारण वे ऊँचाई की ओर बढ़ते गए और अंधेरे में 50 मीटर गहरी बर्फीली खाई में गिर गए। अगली सुबह जब शिवपाल सिंह रोल कॉल में नहीं पहुंचे, तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ घंटों बाद उनका शव खाई में बर्फ के नीचे दबा मिला। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के बाद कैंप में श्रद्धांजलि दी गई और फिर उनके पार्थिव शरीर को 20 जून की शाम बिलासपुर जिले के बेलगहना स्थित उनके गांव लाया गया।

शादी की चल रही थी तैयारी, मातम में बदला इंतजार…….

शिवपाल सिंह की इसी साल शादी होनी थी और इसके लिए वे एक महीने की छुट्टी लेकर आने वाले थे। परिवारवालों ने बताया कि हाल ही में शिवपाल से बात हुई थी और वह लड़की देखने भी आने वाला था। लेकिन इससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। जैसे ही शिवपाल की शहादत की खबर परिजनों को मिली, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग बिल्लीबन गांव पहुंचे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...