BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अवैध महुआ शराब के संगठित कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार; दो मंजिला कोठी, ट्रैक्टर, कार समेत लाखों की संपत्ति जब्त..नशा विरोधी अभियान ‘चेतना’ के तहत राज्य में पहली कानूनी पहल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध शराब के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोनी क्षेत्र में लंबे समय से महुआ शराब का अवैध उत्पादन और बिक्री करने वाले संगठित गिरोह की 50 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस कार्यवाही में देशभर में पहली बार नवीन आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 107 बीएनएसएस 2023 का प्रयोग किया गया है। थाना कोनी पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी दंपति संतोष वर्मा व देवीबाई वर्मा अपने पुत्र राहुल वर्मा के साथ मिलकर वर्षों से अवैध रूप से हाथ भट्टी से महुआ शराब बना और बेच रहे थे। इस गिरोह पर पूर्व में भी कई वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन फिर भी इनकी अवैध गतिविधियां लगातार जारी थीं। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा अवैध शराब बिक्री से जो आमदनी हुई, उससे उन्होंने एक प्लॉट, दो मंजिला मकान, ट्रैक्टर, कार और दो मोटरसाइकिल खरीदी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपियों का कोई वैध आय स्रोत नहीं है जिससे इतनी संपत्ति अर्जित की जा सके। इसके आधार पर बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई और धारा 107 बीएनएसएस 2023 के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत हुआ प्रतिवेदन…..

कोनी पुलिस ने पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत की है। शीघ्र ही संपत्ति को विधिवत रूप से फ्रीज करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रदेश में पहली बार बीएनएसएस कानून का प्रयोग, अपराधियों में खौफ……

राज्य में यह पहला मामला है, जिसमें संगठित अपराधियों की अवैध संपत्ति को बीएनएसएस की धारा 107 के तहत जब्त करने की प्रक्रिया अपनाई गई है। इससे अवैध शराब के गोरखधंधे में लिप्त अन्य अपराधियों में खौफ का माहौल बना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...