BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; होटल के कमरे में चल रही थी रंगीन महफिल, पुलिस ने मारी दबिश..पकड़े गए 5 युवक और 2 युवतियां…पुलिस की कार्रवाई से होटल संचालकों में मचा हड़कंप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित होटल पैट्रिशियन के एक कमरे में बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर शराब और हुक्का पार्टी कर रहे युवकों और युवतियों को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में होटल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है, जिसके चलते उसे नोटिस जारी किया गया है। दिनांक 18 जून 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल पैट्रिशियन के प्रथम तल पर कुछ संदिग्ध बाहरी व्यक्ति रुके हुए हैं। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल प्रबंधन से पूछताछ की। आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई, जिसके आधार पर सभी कमरों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरा क्रमांक 2008, जो तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था, जिसमें पांच युवक और दो युवतियां मौजूद मिले। जांच में सामने आया कि कमरे में शराब पी जा रही थी और हुक्का का भी सेवन किया जा रहा था। यह स्पष्ट रूप से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध अधिनियम (कोटपा एक्ट) का उल्लंघन था। पुलिस ने मौके पर कोटपा एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की। साथ ही कमरा बुक करने वाले व्यक्ति की अनुपस्थिति और अन्य व्यक्तियों द्वारा उसका उपयोग किए जाने की गंभीर लापरवाही को देखते हुए होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त नगरीय निकाय विभाग को भी सख्त वैधानिक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने होटल और लॉज संचालकों को चेताया है कि वे आगंतुकों का पूरा रिकॉर्ड रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...