BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; महिला से मारपीट और अभद्रता का मामला गरमाया..ग्रामीणों ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम पौंसरा में महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है। पीड़िता रिंकी सिंह ने कोनी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 16 जून 2025 को अजय सिंह, फोनू सिंह, कोदू सिंह सहित कुछ अन्य लोग जबरन उसके घर में घुस आए। उस वक्त वह अकेली थीं। आरोप है कि इन लोगों ने रिंकी सिंह के साथ गाली-गलौच की, कपड़े खींचे और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से जुड़ी एक और महिला जमुना सिंह ने भी पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उनके बेटे विशाल सिंह और अजय सिंह के साथ मारपीट की। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई और सभी जमीन पर गिर पड़े। घटना से क्षुब्ध होकर ग्राम पौंसरा के लगभग 30-35 ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं गांव के माहौल को बिगाड़ रही हैं और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...