ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लव अफेयर बना जानलेवा, युवक की संदिग्ध हालात में मौत से गांव में बवाल..परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, कलेक्ट्रेट का घेराव कर न्याय की मांग!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलडीका में एक नाबालिग युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। सोमवार को परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक का गांव की ही एक नाबालिग युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लड़की के परिजन स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। परिजनों का कहना है कि विरोध के चलते युवती के घरवालों ने साजिश के तहत युवक की हत्या कर दी और फिर शव को गांव के ही एक पेड़ पर फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना स्थल से कई ऐसे सबूत मिले हैं जो इस मौत को हत्या साबित करते हैं, लेकिन पुलिस इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही। परिजनों ने कहा कि वे न्याय के लिए हर स्तर तक जाएंगे। मामले को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि जांच के बाद सच्चाई सामने आती है या नहीं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...