ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत! भीगते मौसम में बुलंद हौसले; राख की महिलाओं ने निकाली नशामुक्ति रैली, दिया सशक्त संदेश!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध शराब और नशे के खिलाफ गांव की जागरूकता अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राख में रविवार शाम उस वक्त एक अनुकरणीय दृश्य सामने आया, जब तेज बारिश और कीचड़ के बावजूद महिलाओं का एक जनसैलाब हाथों में तख्तियां और नारे लेकर सड़कों पर निकल पड़ा। उनका एक ही उद्देश्य था कि गांव को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाना। इसी नारे के साथ गांव की महिलाएं बारिश की बूंदों में भींगती रहीं, लेकिन अपने इरादों से नहीं डिगीं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि किसी ने अब भी गांव में शराब या मादक पदार्थों की बिक्री जारी रखी, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने अपील की कि रॉक गांव की भलाई के लिए हर व्यक्ति सहयोग करे और विकास की कड़ी में जुड़कर उदाहरण पेश करे। रॉक आपकी है, इसे ऊंचे पायदान पर ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है, यह संदेश रैली के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। इस अभियान का नेतृत्व ग्राम पंचायत राख के सरपंच विक्रम सूर्यवंशी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव को नशामुक्त, अपराधमुक्त और विकासशील बनाना हम सबकी प्राथमिकता है। पंचायत, सरपंच और ग्रामवासी मिलकर यह कार्य कर रहे हैं। रॉक को आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित किया जाएगा। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे इस नेक मुहिम में अपना पूरा सहयोग दें और एकजुट होकर नशे के खिलाफ खड़े हों।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...