BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; जिलेभर में एकसाथ छापेमारी, 42 वाहन जब्त..हजारों घन मीटर रेत डंप और उत्खनन पकड़ा गया, कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर फुल एक्शन मोड में प्रशासन..रेत माफिया हड़बड़ाए, जगह-जगह से जेसीबी, हाईवा, ट्रैक्टर जप्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध रेत खनन के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में एक साथ छापामार अभियान चलाया। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के संयुक्त निर्देश पर की गई। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय रहीं। कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन करते कुल 42 वाहनों को जब्त किया गया, वहीं हजारों घन मीटर रेत का अवैध भंडारण और उत्खनन पकड़ा गया। इस अभियान के पीछे रविवार रात कलेक्टर द्वारा बुलाई गई खनिज टास्क फोर्स की आकस्मिक बैठक रही, जिसमें अधिकारियों को बेखौफ होकर व्यापक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत जिले के सभी क्षेत्रों में रेत खदानों, परिवहन कर रहे वाहनों और भंडारण स्थलों की सघन जांच की गई। कार्रवाई में थाना सरकंडा क्षेत्र से 2 हाईवा, मस्तूरी से 3 हाईवा, पचपेड़ी से 6 हाईवा व 2 ट्रैक्टर, बेलगहना से 2 ट्रैक्टर, सिविल लाइन से 3 ट्रैक्टर, कोटा से 6 ट्रैक्टर व 4 ट्राली, हिर्री से 2 ट्रैक्टर, कोनी से 3 ट्रैक्टर और चकरभाठा से 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए। अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी व एक चैन माउंटेन मशीन बेलगहना थाना क्षेत्र से तथा दो पोकलेन पचपेड़ी से जब्त की गईं। अवैध रेत भंडारण के मामले में सरकंडा क्षेत्र से 25 हाईवा, सिविल लाइन क्षेत्र में 31 हाईवा, कोटा में दो स्थानों पर, मस्तूरी में तीन जगह, हिर्री में पांच जगहों पर लगभग 450 ट्रैक्टर, कोनी क्षेत्र में चार जगहों पर अवैध डंप रेत जब्त की गई। कोटा अनुमंडल अंतर्गत 21 ट्रैक्टर, एक जेसीबी, एक पोकलेन और ग्राम बड़े बरन में 20 ट्रैक्टर रेत अवैध रूप से डंपिंग करते पाए गए। सभी वाहनों को संबंधित थाना प्रभारियों को सुपुर्द किया गया और डंप रेत ग्राम पंचायतों के हवाले की गई। बिल्हा तहसील के ग्राम मोहदा से अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें हिर्री थाने में खड़ा किया गया। निषाद ट्रेडर्स द्वारा डंप की गई 60 ट्रैक्टर रेत तथा ग्राम अटर्रा में लगभग 450 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण भी जब्त किया गया। बोदरी में हिर्री माइंस के पास एक ट्रैक्टर, पीरेया में तीन ट्रैक्टर को पकड़ा गया। तखतपुर राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत ग्राम खटोलिया और सफरी भाटा से कुल 1050 ट्रैक्टर ट्रॉली रेत जब्त कर ग्राम सरपंच के सुपुर्द किया गया। बीजा गांव से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर अवैध मुरूम उत्खनन में पकड़े गए।

मस्तूरी सबडिवीजन के पचपेड़ी क्षेत्र में दो चैन माउंटेन, सात हाईवा और चार ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई। बिलासपुर सबडिवीजन के ग्राम लोफांदी में 24 ट्रैक्टर रेत डंप जब्त कर पंचनामा बनाते हुए पंचायत और कोटवार को सुपुर्द किया गया। ग्राम कछार में रेत घाट का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी और यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...