ChhattisgarhRaftaar News Cg

नशे की रफ्तार ने चार जिंदगियां निगली; ब्रेज़ा कार चालक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत, घायल युवती ने रास्ते में तोड़ा दम!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार जिंदगियों को छीन लिया। हादसा इतना खौफनाक था कि दो बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। आरोपी कार चालक नशे में धुत था और लोगों को धमकी देता नजर आया कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेवरा के पास हुई। जानकारी के मुताबिक मरवाही निवासी स्नेहिल गुप्ता तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार (CG31B2536) से पेंड्रा की ओर जा रहा था। कार सवार युवक पूरी तरह शराब के नशे में था और उसकी गाड़ी ने मरवाही से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गिरारी निवासी गंगाराम गंधर्व (25), कुदरी निवासी रामवतार गोंड (30) और भूपेंद्र गोंड (28) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बंधी निवासी युवती शानू केवट (22) को बिलासपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी स्नेहिल गुप्ता घटना के बाद भी नशे में बड़बड़ा रहा था और लोगों को धमकी दे रहा था कि वह असरदार है और उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार से शराब की बोतलें भी जब्त की हैं। पेंड्रा पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया और उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

अस्पताल में अव्यवस्था उजागर…..

हादसे के बाद जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई। बताया गया कि दो मृतकों के शवों को एक ही फ्रीजर में रख दिया गया, जिससे परिजनों में रोष है। इस लापरवाही ने अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाज को झकझोरने वाली इस घटना ने न केवल सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी उजागर कर दिया कि शराब के नशे में लापरवाह ड्राइविंग कैसे मासूम जिंदगियों को लील जाती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...