ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

16 वर्षीय नाबालिग छात्रा बनी मां, बच्चा शौचालय में फेंका..मौके पर मौत..कमोड में दफन मासूम की जिंदगी, पर सवाल रह गए: कहां थे जिम्मेदार?

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया। जिला मुख्यालय में स्थित सरकारी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा को पेट दर्द की शिकायत के बाद काटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अस्पताल के बाथरूम से एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय छात्रा ने चुपचाप बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और उसे शौचालय के कमोड में फेंक दिया। नवजात को तत्काल बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में पुष्टि की कि छात्रा गर्भवती थी, मगर उसने यह जानकारी किसी से साझा नहीं की थी। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग छात्रा को निगरानी में रखा गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इस मामले में यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह गर्भावस्था किसी जबरदस्ती का परिणाम थी या आपसी संबंध का। वहीं सवाल यह भी उठ रहा है कि छात्रावास प्रबंधन और स्कूल प्रशासन को इतनी बड़ी बात की भनक तक क्यों नहीं लगी। क्या यह घोर प्रशासनिक लापरवाही है या फिर छात्रा द्वारा जानबूझकर की गई इस बिंदु पर जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...