ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में BLACK SUNDAY; अलग-अलग सड़क हादसों में 5 की मौत, 21 घायल…पढ़िए पूरी खबर!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। चार अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में शादी से लौट रही क्रूजर वाहन खेत में पलट गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं सरगुजा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों की बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर घायल हैं। तीसरा हादसा बालोद में देहान गांव के पास हुआ, जहां बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए और वहीं चौथा सड़क हादसा बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां ग्राम खांडा स्थित पेट्रोल टंकी के पास हुए दो बाईकों की आपस में भिंडत से 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...