ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

SEX RACKET पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड; मॉल के 3 स्पा सेंटरों से 10 युवतियां, 3 युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र स्थित सूर्या मॉल में शनिवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। एएसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में 8 स्पा सेंटर्स में छापेमारी की गई, जिनमें से 3 में अनैतिक गतिविधियां पाई गईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 युवतियों और 3 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। टीम में स्मृति नगर चौकी के साथ-साथ अन्य थानों से महिला पुलिस बल शामिल था। सभी को पूछताछ के लिए स्मृति नगर चौकी लाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ चली। सूत्रों के मुताबिक रेड से पहले कुछ स्पा संचालकों को कार्रवाई की भनक लग चुकी थी, जिससे 5 स्पा सेंटर खाली मिले। गौरतलब है कि एक माह पूर्व भी इसी क्षेत्र में एक स्पा पर कार्रवाई हुई थी, जिसमें संचालिका सहित 4 ग्राहक पकड़े गए थे। एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने पहले ही सभी थानों को सख्त निर्देश दिए थे कि जिले में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एएसपी तंवर ने बताया कि उन्हें लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि सूर्या मॉल के स्पा सेंटर्स में अनैतिक काम हो रहे हैं, जिसके बाद यह संयुक्त कार्रवाई की गई। आगे और भी स्पा सेंटर्स की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...