ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अपहरण कांड; ABVP के पूर्व छात्र नेता को थार में अगवा कर ले गए..रास्ते में गाड़ी बिगड़ी तो थाने पहुंच बचाई जान, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया, जिसमें खुद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पूर्व छात्र नेता बताने वाले करण गुप्ता का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। गाड़ी खराब होने के चलते करण अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला और थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। करण गुप्ता अपने दोस्त अंशुल तिवारी के साथ चाय पी रहा था, तभी काले रंग की एक दुर्ग पासिंग थार वहां आकर रुकी। उसमें सवार गौतम सोना नामक युवक और उसके चार साथी करण से गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए और जबरन उसे गाड़ी में बैठाकर रायपुर की ओर रवाना हो गए। करण गुप्ता के अनुसार हाल ही में उसने दुर्ग एसपी कार्यालय में गौतम सोना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। करण ने आरोप लगाया कि गौतम ड्राइवरी छोड़कर अचानक महंगी गाड़ियों और लक्जरी लाइफस्टाइल के साथ उभरा है, जिससे उसे अवैध गतिविधियों का संदेह हुआ। इसी शिकायत से नाराज होकर गौतम और उसके साथियों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। गौर करने वाली बात यह रही कि रास्ते में गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई, जिसका फायदा उठाकर करण किसी तरह भाग निकला और अपने दोस्त अंशुल तिवारी के साथ भिलाई-3 थाना पहुंचा। वहां पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने इस मामले में गौतम सोना और उसके साथियों के खिलाफ धारा 294, 323, 365, 506, 34 भादंवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक करण गुप्ता भी पूर्व में एक लूट के मामले में जेल जा चुका है और गौतम सोना से उसकी पुरानी रंजिश थी। अब यह निजी दुश्मनी एक आपराधिक वारदात का रूप ले चुकी है। स्थानीय स्तर पर यह मामला छात्र राजनीति, निजी रंजिश और अपराध के खतरनाक मेल का संकेत देता है, जिससे शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...