BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: मॉडिफाई साइलेंसर लगी बुलेट पर कसी नकेल, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में शहरभर में मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट मोटरसाइकिलों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत प्रेशर हॉर्न और प्रतिबंधित साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को 8 बुलेट बाइकों पर कार्यवाही कर उन्हें जब्त किया। इन बाइकों पर मॉडिफाई साइलेंसर लगे थे, जो तेज आवाज के कारण लोगों को असुविधा पहुंचा रहे थे। अभियान के तहत सहायक उप निरीक्षक इंदल पाटले, धनेश साहू, के.के. मरकाम, तथा प्रधान आरक्षक जावेद अली, यासीन हुसैन, धर्मेश मार्बल, विजय साहू, देव, संतोष राठौर और धनश्याम राठौर ने मिलकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्रवाई की।

लगातार जारी रहेगा अभियान…….

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर बिलासपुर पुलिस बेहद गंभीर है। जो भी वाहन चालक मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर नियमों का उल्लंघन करेगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में प्रतिबंधित साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें। नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से...