ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार बस ने मारी बुलेट को टक्कर, सरकारी स्कूल की महिला टीचर की मौत, युवक घायल..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

जगदलपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक की जान चली गई। घटना गीदम थाना क्षेत्र के जावंगा में सीआरपीएफ कैंप के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बस ने रॉन्ग साइड से आकर बुलेट बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला टीचर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 48 वर्षीय प्रेमलता तामो के रूप में हुई है, जो दंतेवाड़ा जिले के चितालंका गांव की रहने वाली थीं और एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के रूप में पदस्थ थीं। वहीं घायल युवक 28 वर्षीय दयानंद समर्थ भी दंतेवाड़ा का ही निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और वह विपरीत दिशा से चल रही थी। बस ने नियंत्रण खोते हुए बुलेट को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रेमलता तामो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दयानंद को घायल अवस्था में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!